उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी सुधारने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को गोरखपुर और मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें सात घंटा अधिक देरी से आई।
गोरखपुर से पुणे जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01416) सात घंटा 17 मिनट, मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04211) पांच घंटा 41 मिनट, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) दो घंटा 16 मिनट, मुंबई से बनारस स्पेशल (01073) एक घंटा 58 मिनट देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल (11124) एक घंटा 20 मिनट, आसनसोल से झांसी आने वाले स्पेशल (04186) एक घंटा 18 मिनट देरी से आई। लगातार ट्रेनों के लिए देरी से आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में रेल प्रशासन को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए जिससे ट्रेनें सही समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के समय का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। (संवाद)