फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सुरक्षा का खतरा रेलवे ट्रैक किनारे रखा लोहे का सामान

विज्ञापन
फोटो-15-रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
फोटो-15-रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई-भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रॉसिंग संख्या 179 के पास रेलवे सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां ट्रैक की पुरानी पुलिया को हटाकर नई पुलिया का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी कार्यदाई संस्था द्वारा उपयोग में लाई गई लोहे की सामग्री अभी तक ट्रैक के किनारे ही पड़ी हुई है।
पुलिया निर्माण के लिए लोहे का भारी सामान साइट पर लाया गया था। करीब दो माह बाद 24 अप्रैल को निर्माण कार्य पूरा हो गया, लेकिन इसके बाद भी यह सामग्री मौके से नहीं हटाई गई। यह सामान रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ है, जिससे रेल संरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि ट्रैक के आसपास किसी भी प्रकार का इंजीनियरिंग सामग्री या लोहे का सामान नहीं रखा जाना चाहिए, ताकि किसी भी अराजक तत्व द्वारा छेड़छाड़ कर रेलवे संचालन को प्रभावित न किया जा सके। इसके बावजूद संबंधित स्थल पर नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 22 मई को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से आए उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त एम सुरेश ने भी आरपीएफ को ट्रैक सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए थे कि प्रत्येक चार किलोमीटर पर बीट ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैक के किनारे कोई भी अनुपयोगी या लोहे का सामान न पड़ा रहे। इसके बावजूद मौके पर रखी सामग्री पर ध्यान नहीं दिया गया। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित विभाग को निर्देशित कर तुरंत सामग्री हटवाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें