उरई रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का निरीक्षण करते सी सी एम शैलेंद्र कपिल
- फोटो : ORAI
उरई। उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) शैलेंद्र कपिल ने गुरुवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुड्स शेड्स देखा और व्यापारियों से भी चर्चा की। उन्होंने सीसीआई सतेंद्र बसंल को निर्देशित किया कि तत्काल पार्सल कार्यालय को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का काम करें।
उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एसके खरे से भी ट्रेन संचालन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने चेकिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि कोविड नियमों का पालन करें और यात्रियों को भी प्रेरित करें। साथ ही रेलवे की आय बढ़ाने का काम भी करें। दिव्यांगों के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट लगवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। साथ ही उन्होंने कार्यालय के बाहर कार्यालय का नाम और सुविधाएं लिखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान पीसीसीएम ने बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस और भोपाल से लखनऊ जाने वाली गरीब रथ के उरई स्टापेज के संबंध में कहा कि इन ट्रेनों को रुकवाने के लिए वह प्रयास करेंगे। फिलहाल तीन महीने ट्रायल किया जाएगा। यदि मानक के अनुसार यात्री मिले तो स्टापेज स्थायी होगा। उन्होंने कहा कि जो दैनिक ट्रेनें है, जिनका स्टापेज दो मिनट है, उन्हें पांच मिनट कराने का भी हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेनों के पांच मिनट स्टापेज की व्यवस्था की जाएगी। उनके साथ सीसीआई पवन कुमार, राजेश कुमार आदि रहे।