फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी के लिए फिर से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लंबे अरसे से इंतजार करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब लंबी दूरी के लिए जनरल (अनारक्षित) टिकट भी मिलने शुरू हो गए हैं। टिकट काउंटर पर नियमित स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। अभी सिर्फ पैसेंजर के ही टिकट मिल रहे थे। पर अब सभी ट्रेनों के जनरल टिकट मिलेंगे। हालांकि यह सुविधा उन्हीं ट्रेनों में है जिसमें जनरल कोच के आरक्षण समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते 20 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन सुचारु हो गया और रेल यातायात पुराने ढर्रे पर आ गया। इसके बावजूद जनरल टिकट यात्रियों को नहीं मिल रहे थे। इसके लिए कई बार यात्रियों ने मांग की थी। इसे संज्ञान में लेकर रेल प्रशासन ने एक मार्च से ट्रेनों के जनरल कोच में जनरल टिकट बिक्री का आदेश जारी कर दिया है। अब यात्रियों का इसका लाभ भी मिलेगा। इस बाबत रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि फिलहाल कम दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित यात्रा की सुविधा है। झांसी से कानपुर, बांदा, आगरा, ललितपुर आदि के लिए अनारक्षित टिकट लेकर पैसेंजर/मेमू में यात्रा की जा सकती है। अभी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों में जनरल टिकट नहीं मिल पा रहे थे पर एक मार्च से यह सेवा भी बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे जनरल कोचों में अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें