फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग का बूम टूटा, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई भुआ सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 के बूम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण दो मालगाड़ियां रोककर चलाई गई। करीब छह ट्रेनों को सतर्कता आदेश पर निकाला गया। रेलवे क्रासिंग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। उधर, रेल यातायात के साथ सड़क यातायात भी लगभग चार घंटे बाद रबहाल हुआ। बूम ठीक करने के कारण झांसी कानपुर सड़क मार्ग पर भी दोनों ओर एक-एक किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 2.10 बजे जैसे ही रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को ट्रेन आने का संकेत मिला। वह क्रॉसिंग बंद करने लगा। तभी झांसी की ओर से आने वाले एक अज्ञात वाहन बूम में टक्कर मारते हुए निकल गया। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। डिप्टी एसएस ने तत्काल सिग्नल विभाग और आरपीएफ को सूचना दी। कानपुर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने पर होम सिग्नल पर खड़ा किया गया। दोपहर 2.13 से 2.23 बजे तक 10 मिनट खड़ा किया गया। इसके बाद गेटमैन ने सतर्कता आदेश पर ट्रेन को निकाला। झांसी की ओर से कानपुर जा रही मालगाड़ी को भी सतर्कता आदेश पर निकाला गया। उज्जैन से बनारस महाकाल एक्सप्रेस,गोरखपुर से कोच्चि वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर से पनवेल ट्रेन नंबर 12565, गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 02106, गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस, झांसी से कानपुर मालगाड़ी आदि ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। मौके पर पहुंचे सिग्नल विभाग की टीम ने टूटे हुए बूम को हटाकर नया लगाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता का कहना है कि बूम में टक्कर मारकर भागने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें