फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मघिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मिट्टी के अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को माधौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों में गुरुवार की रात कई लोग छह ट्रैक्टर लेकर मिट्टी खनन करने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया। दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से गोलू दीक्षित, जगत नारायण, मनोज कुमार घायल हो गए। लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल गोलू ने गोहन थाना ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें