सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के अभैदेपुर गांव में मंगलवार की सुबह दीपक सिंह के ट्रैक्टर की छतरी खेत से गुजरी बिजली लाइन से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया और छतरी में आग लग गई। दीपक सिंह ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई।
लोगों ने अधिकारियों को फोन कर सप्लाई बंद करवाई। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को लाइन नीचे होने की जानकारी दी, लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई। न्यामतपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नवीन सचान का कहना है कि लाइनमैन से लाइन को सही करवाया जा रहा है। (संवाद)