फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक कीर्ति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। सरसौकी गांव में सोमवार को घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। माता-पिता त्रयोदशी कार्यक्रम में गए थे। शाम को काम से लौटे भाई ने बहन का शव फंदे से लटका पाया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के पाड़ौरी गांव निवासी भटल्लू पत्नी जानकी व चार बच्चों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के सरसौकी गांव में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। यहां वह चाय की गुमटी रखे हैं। सोमवार को नदीगांव थाना क्षेत्र के मई गांव में आयोजित त्रियोदशी में वह पत्नी के साथ गए थे। बेटा रजनीश काम पर गया था। घर पर बेटी कीर्ति (15) थी। इसी दौरान कीर्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को रजनीश काम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद देखा। बहन को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला।
उसने जब खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर कीर्ति का शव फंदे पर लटक रहा था। इस पर उसकी चीख निकल गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि कीर्ति तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से मां जानकारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें