फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 से अधिक घायल

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर मौजूद भीड - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/उरई। देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राली में सवार करीब 18 महिलाएं और पुुरुष घायल हो गए। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के लगभग 27 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मध्यप्रदेश के रतनगढ़ स्थित देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। सोमवार की शाम श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढक़र पलट गई।
इससे ट्रॉली में सवार जयप्रकाश (37), जयकुमारी (45), कैलाश (40), ममता (45), गिरजारानी (60), कटोरी (40), जनकदुलारी (45), ज्ञानदेवी (35), देवकुंवर (45), जमुनी (60), लक्ष्मी (35), बिरमारानी (40), हीरादेवी (50), मायारानी (26), बलवान (40), पीयूष (06) व दो अन्य निवासी बिरहट गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर डकोर कोतवाल अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्राली के नीचे दबे घायलों को निकालकर एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कटोरी देवी की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 27 लोग सवार बताए जा रहे है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को भी सूचना कर दी गई है।
एंबुलेंस न मिलने से तड़पते रहे घायल
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में घायल हुए लोग लगभग एक घंटे सडक़ पर पड़े तड़पते रहे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद सीएमओ के आदेश पर हड़ताल में शामिल एंबुलेंस चालक मोहित यादव गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दो प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था कर अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को एंबुलेंस में बैठाते लोग- फोटो : ORAI

सड़क किनारे घायल पड़े महिलाएं पुरुष बच्चे- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें