फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुणे एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें रद्द, दो का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से संचालित होने वाली तीन ट्रेनें बुधवार को रद्द रहीं। दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। साबरमती समेत कई ट्रेनें देर से आईं। इस कारण यात्रियों की परेशानी हुई।
विज्ञापन

झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम होने की वजह से इस रूट पर संचालित होने वाली लखनऊ से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (12104), ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04137) व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) निरस्त रही। वहीं, उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) व ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) निर्धारित मार्ग दतिया, झांसी, उरई से संचालित न होकर परिवर्तित मार्ग भिंड, इटावा, कानपुर के रास्ते बरौनी के लिए संचालित की गई।
इसके अलावा उधना से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन निर्धारित मार्ग झांसी, उरई के रास्ते न आकर बीना होकर सूबेदारगंज के लिए संचालित की गई। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) डेढ़ घंटा और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगरएक्सप्रेस (22537) व बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168), एक घंटा देरी से आई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। काम समाप्त होते ही यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




निरस्तीकरण रद्द, अब रोजा इंटरसिटी एक्सप्रेस
उरई। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन शनिवार रविवार को निरस्तीकरण समाप्त कर दिया गया है। अब यह ट्रेन सातों दिन संचालित होगी। झांसी-कानपुर रेलखंड की लाइफलाइन माने जाने वाली इंटरसिटी को कोहरे के कारण दो दिन (शनिवार व रविवार) निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया था। इस वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों काफी परेशानी हो रही थी। इस पर झांसी मंडल रेल प्रशासन में झांसी-लखनऊ इंटरसिटी को 20 दिसंबर से प्रतिदिन संचालन करने का निर्णय लिया है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को असुविधा को देखते हुए मंडल प्रशासन ने इसे प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। 20 दिसंबर से झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें