फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुजारी से मारपीट में तीन भाइयों को तीन-तीन साल की सजा

Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मारपीट के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। सभी पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार निवासी सरजू प्रसाद ने 11 अक्टूबर 2012 को थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया था कि वह टेंपो से अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में दमरास गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी, विवेक व देव नारायण ने उन्हें टेंपो से उतारकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। आरोपी मरा समझ छोड़कर भाग गए थे। सूचना पाकर उसके परिजन पहुंचे थे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया था।
पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। शनिवार को मामले की पूरी हुई सुनवाई के बाद अधिवक्ताओं की बहस गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अपर जिला जज प्रथम शिवकुमार ने अशोक कुमार, विवेक व देवनारायण को मारपीट में दोषी पाते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें