फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक विभाग में थर्मल स्क्रीनिंग की जाए : कमिश्नर

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा व डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आकस्मिक विभाग में थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। कोरोना को लेकर सुरक्षा उपकरण के साथ मरीजों को देखकर उपकरण को डिस्पोज करें। यह निर्देश मंडलायुक्त, झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने मेडिकल कालेज के निरीक्षण में दिए।
विज्ञापन

झांसी मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया के साथ राजकीय मेडिकल कालेज में स्थापित कोरोना वार्ड का क्वाइटेंशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ, सीएमएस डा. संजीव गुप्ता, डा. मनोज वर्मा, डा. जितेंद्र मिश्रा, डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह से वार्ड में मौजूद उपकरण, बेड, औषधियों के अलावा ड्यूटी रोस्टर के बारे में भी जानकारी ली।
इसके बाद कालेज के कांफ्रेंस हाल में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की मौजूदगी में जागरुकता गोष्ठी भी हुई। इसमें कोरोना से बचाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कोरोना के विरुद्ध अभियान छेड़ने का आह्वान किया। इस दौरान डा. प्रदीप गुप्ता, डा. छवि जायसवाल, डा. नूतन अग्रवाल, डा. कुलदीप चंदेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें