कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा में शुक्रवार को अचानक एक घर की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी बहू घायल हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम महेशपुरा निवासी जगदीश (65) सुबह साढ़े ग्यारह बजे घर में खाना खा रहा था, उसकी बहू जगवती उसे खाना परोस रही थी। इसी बीच अचानक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई और उसके मलबे के नीचे ससुर और बहू दब गए। चीख पुकार सुनाकर घर के बाकी लोग दौड़े और पास पड़ोस के लोगों की मदद से मलबा हटा कर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक जगदीश की मौत हो चुकी थी जबकि जगवती घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसडीएम अशोक कुमार ने लेखपाल सुयश पाठक को भेज कर रिपोर्ट मंगाई है। एसडीएम का कहना है कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।