फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एटीएम से रुपये निकालने पर लोगों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अगर आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो एक मई से आपकी जेब का खर्च बढ़ने वाला है और हर ट्रांजेक्शन पर आपको पहले से ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वैसे ही वह मंहगाई की मार से जूझ रहे हैं ऊपर से सरकार उन पर एक और अतिरिक्त बोझ डाल रही है। एटीएम से अतिरिक्त निकासी पर प्रति बार दो रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एटीएम का उपयोग करने वाले लोगों को अब अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। अब तक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर 21 रुपये चार्ज लगता था। लेकिन 1 मई से हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये देना होगा। अगर आपने फ्री लिमिट के बाद एटीएम से रुपये निकाले, तो हर बार 2 रुपये ज्यादा देने होंगे। सरकार ने इसको लागू कर दिया है। शुक्रवार से यह प्रभावी हो जाएगा। लोगों का कहना है कि वह पहले से ही मंहगाई की वजह से परेशान हैं, अब ऊपर से सरकार किसी न किसी रूप में अतिरिक्त बोझ डालकर आमजन को परेशान किया जा रहा है। इससे दुकानदारों, छोटे उद्यमियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।




कम करने की वजाह बढ़ा दिया चार्ज
शहर निवासी निर्दोष परिहार कहना है कि इस वित्तीय वर्ष उम्मीद थी कि लोगों को मंहगाई से कुछ टूट मिलेगी। एटीएम से कई बार रुपये निकालने पर छूट मिलनी चाहिए थी। ऊपर से उसे बढ़ा दिया गया है। सरकार को आम आदमी के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन


शहर निवासी संजय तिवारी का कहना है कि वह व्यवसाय करते हैं, उन्हें एटीएम से प्रतिदिन कई बार निकासी करनी पड़ती है। अब एक मई से निकासी पर अतिरिक्त चार्ज की बात कही जा रही है। यह आमआदमी की परेशानी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें