फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी में लगा भीषण जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित पुराने यमुना पुल पर रविवार रात लंबा जाम लग गया। पुल पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात एक लेन से संचालित किया जा रहा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वाहन रेंगते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया है कि पुराने यमुना पुल पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जो लगभग दो माह तक जारी रहेगा। इसके चलते प्रशासन ने पुल पर एक लेन से ही आवागमन की व्यवस्था की है। वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। रविवार रात भी कानपुर और झांसी की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम में फंसे लोगों का कहना है कि पुल पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम लगने से यात्रियों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि वाहनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें