उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरा गांव में शनिवार देर रात युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी शिवम (28) ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शाम को अपने कमरे में चला गया। देर रात तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो शव साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। बाबा संतराम भारत ने बताया कि शिवम उरई में झांसी रोड पर पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मेहनती युवक था और रोजाना की तरह काम करके घर लौटा था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
शिवम की मौत से पत्नी पूनम और उसके छोटे बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवम शांत स्वभाव का युवक था और किसी से उसका विवाद नहीं था। पुलिस जांच में जुटी है।