फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से न मिलने पर दिवारा के ग्रामीण हुए मायूस

विज्ञापन
लाडपुर की महिलाएं समस्या बताती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए क्षेत्र के लाड़पुर दिवारा गांव मुख्यमंत्री पहुंचे लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती के चलते गांव के लोग न तो उनसे मिल पाएं और न ही अपनी समस्याएं सुना पाएं। इससे ग्रामीणों में मायूसी रही।
विज्ञापन

आजादी के बाद से जनपद की यमुना नदी किनारे बीहड़ पट्टी में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। सीएम के कार्यक्रम की सूचना आने के बाद से ही गांव के लोग काफी खुश थे। उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी दिक्कतें जानेंगे लेकिन मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के महिला-पुरुषों को कार्यक्रम स्थल पर नहीं जाने दिया। गांव की महिला भूरी देवी, जयदेवी, केशकली, रमाकांती, बंदनादेवी, हेमादेवी, मेवालाल दुलारी, ग्यादेवी, जूली, संगीतादेवी का कहना है कि एक्सप्रेसवे गांव के पास बनने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला है।
गांव के लोगों को खेत व बाजार जाने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। एक्सप्रेसवे पर कोई भी अंडरपास नहीं बनाया गया है। वहीं एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद यमुना की तलहटी में बसा यह गांव बाढ़ में भी डूब जाएगा। इसी समस्या को गांव के लोग मुख्यमंत्री से बताना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया, इसका उन्हें अफसोस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें