कोंच। चार दिन से नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा था। जिसको शिकायत के बाद भी नहीं बदला जा रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रकाशित किया। जिसके बाद जिम्मेदारों की नींद खुली और 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया।
मंगलवार को जलसंस्थान कार्यालय में स्थापित एक नंबर नलकूप का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग ने बदल दिया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक नंबर ओवरहैड टैंक में पानी नहीं भर पा रहा था। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लोगों को पानी की सप्लाई मिलना शुरू हो गई। खासकर छह नंबर नलकूप से जुड़े लोगों की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि इस नलकूप का बोर फैल हो जाने के बाद लोगों को एक नंबर से सप्लाई दी जा रही थी। नलकूप का नया ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।