उरई। जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर एसपी ने दो अतिरिक्त निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक सहित 31 मुख्य आरक्षियों व महिला आरक्षियों की तैनाती में फेरबदल किया है। दो भाइयों को बेरहमी से पीटने के मामले में दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने रविवार को साइबर क्राइम थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार पांडेय को डकोर का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइन से अजय कुमार पाठक को अतिरिक्त निरीक्षक साइबर क्राइम थाना में तैनात किया है। मुख्य आरक्षी पि्रयांशी, बेबी, नीतू गुर्जर, मालती कुमारी, ट्विकल चाहर को महिला थाना से अलग-अलग थाना क्षेत्र में भेजा है।
लक्ष्मी शाश्वत, पि्रयंका पाल को डीसीआरवी से नदीगांव व माधौगढ़ भेजा है। रिट सेल में तैनात मोहिनी को कैलिया, शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात संगीता को कैलिया, सम्मन सैल में तैनात अन्नया शर्मा को कोटरा, पेशी कालपी में तैनात दोपद्री को थाना कदौरा, पुलिस लाइन से शिवानी यादव को चुर्खी, नीलम शर्मा को गोहन, राजा राजपूत को कोटरा, शबाना को नदीगांव, संगीता पाल को माधौगढ़, विनेश कुमारी को रामपुरा, शोभा देवी को रामपुरा, अपर पेशी में तैनात, रक्षा को कैलिया, निधि उत्तम को गोहन, मुख्य आरक्षी पप्पू लाल को पुलिस लाइन से थाना कोंच, मनीष कुमार व रामानंद को उरई कोतवाली, मिथुन मलिक को कोटरा, अश्वनी प्रताप सिंह को पैरोकार कोटरा, सुनील कुमार को रेंढ़र, कमल किशोर को महिला थाना, गोहन थाने में तैनात मोहसिन खां को नदीगांव, नदीगांव से विनोद कुमार को गोहन, रेढ़र से अरुण कुमार को कैलिया, पुलिस लाइन से अशोक कुमार को थाना चुर्खी भेजा गया है। सिरसाकलार थाने में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार को दो भाइयों को पीटने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है।