फोटो-17-मालगोदाम में खड़े निजी वाहनों पर नोटिस चस्पा करते आरपीएफ कर्मी। स्रोत-विभाग
उरई। मालगोदाम में अनाधिकृत रूप से खड़े निजी 19 वाहनों पर आरपीएफ ने नोटिस चस्पा कर दिए। इसमें लिखा था कि शाम तक यहां खड़े वाहन नहीं हटाए गए तो सभी को जब्त कर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पांच वाहन स्वामी अपने अपने वाहन मालगोदाम से लेकर चले गए।
मालगोदाम पर कई लोगों ने वाहन खड़े कर दिए थे। इस वजह से माल आने पर व्यापारियों को ढुलाई में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए आरपीएफ से भी शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेकर सुबह आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने यह कार्रवाई की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि सुबह तक इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)