फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में घुसे तेंदुए ने दो किया घायल

Tue, 29 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में तेंदुआ रिहाइशी क्षेत्र में घुस आया और दो लोगों को घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। बाद में तेंदुआ एक कमरे में घुरा तो गांववालों ने कमरा बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लखनऊ से विशेष टीम व पिजड़ा मंगवाया है। देर शाम तक टीम के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जंगल से रास्ता भटकने पर तेंदुआ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे  ग्राम गिधौसा में घुस आया। अचानक सामने पड़े गांव के ही राजकुमार (50) व श्यामा चरण वर्मा (55) पर हमला कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घायलों

को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान तेंदुआ चच्चा कुशवाहा के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव तहसीलदार एवं वन विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से स्पेशल टीम व पिंजडा मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें