बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने
से उत्साहित जद (यू) अब यूपी में भी महागठबंधन का तानाबाना बुनने में लगी
है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने यहां कहा कि अब
पार्टी प्रदेश की सत्ता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए
तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जद
(यू)
बिहार की तर्ज पर ही महागठबंधन बना कर चुनाव लड़ेगा। यहां अपने पिता की
बरसी पर आये भैयाजी ने बल्दाऊ धर्मशाला में पत्रकारों से यह बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जद (यू) महागठबंधन की संभावनाओं पर
आगे बढ़ रहा है और सपा, बसपा के विकल्प के रूप में उभर रहा है। पिछले दिनों
दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी
महागठबंधन बनाने
पर सहमति बनी है और पार्टी अध्यक्ष शरद यादव व बिहार के सीएम नितीश कुमार
इस पर आगे बढ़ने की जिम्मेदारी डाली गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस और
लोकदल से गठबंधन को लेकर बात हो चुकी है और पार्टी विचारधारा से मेल खाने
वाले अन्य दलों को शामिल करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।
पिता की पुण्य तिथि पर गरीबों को कराया भोजन
पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बल्दाऊ धर्मशाला पहुंचे भैयाजी ने यहां
अपने स्व. पिता समाजसेवी रामसेवक निरंजन की 21वीं पुण्य तिथि मनाते हुे
गरीबों को भोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोग अपनी व्यक्तिगत
प्रतिष्ठा और समाज में दिखावे के लिए लाखों रुपये खर्च कर पार्टियां करते
हैं और हजारों लोगों को भोजन कराते हैं लेकिन जो आत्मिक सुख गरीबों,
असहायों और समाज के सबसे विपन्न लोगों की सेवा में मिलता है उसकी कोई तुलना
नहीं है। इधर, इसी दौरान नगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश अग्रवाल लला
के अमेरिका में रह रहे बेटे के पुत्र आरभ मित्तल पुत्र विकासकुमार मित्तल
के जन्मदिन पर यहां सैकड़ा भर गरीबों को कम्बलों का वितरण किया।