फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिटने वाला दरोगा किया गया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाने में तैनात दरोगा को एसपी ने रविवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। रविवार को सरेराह युवक ने दरोगा को थप्पड़ मारे थे। युवक ने दरोगा पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। एसपी ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। सीओ माधौगढ़ तीन दिन में जांच एसपी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी सोनभद्र उर्फ बल्लू का उसके पिता एवरन पाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद की शिकायत थाने में भी की गई थी। दरोगा सुनील यादव मामले की जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दरोगा ने युवक के पिता से लेनदेन कर लिया। इसकी भनक सोनभद्र को लग गई। रविवर को दरोगा सुनील यादव ने पिता और पुत्र को थाने के बगल में स्थित चौराहे पर बुला लिया।
आरोप है कि यहीं पर सोनभद्र ने दरोगा सुनील यादव से लेनदेन के बारे में बात कही तो दरोगा उससे अभद्रता करने लगा। इसके बाद सोनभद्र ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके गाल में पांच-छह थप्पड़ मार दिए थे। मौके पर मौजूद अनिल ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। इस पर पुलिस ने सोनभद्र और अनिल के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने रविवार की देर रात दरोगा सुनील यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि जांच कराई गई जिसमें दरोगा दोषी पाया गया है। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ को जांच सौंप गई है। उनसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें