फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आरसीसी में दरारें मिलने पर बिफरे डीएम, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार को वर्ष 2024-25 की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आरसीसी में दरारें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अभियंताओं व कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि हर स्तर पर पारदर्शिता और मानक गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सैदनगर से अक्षरा देवी माता मंदिर तक 2 करोड़ की लागत से बन रहे चौड़ीकरण कार्य, एट–कोटरा मार्ग के 35 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्य और उरई–कोंच–नदीगांव मार्ग के 9 किलोमीटर पर 17 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़कों की गुणवत्ता, मोटाई, आरसीसी स्ट्रक्चर एवं बेस लेयर की मजबूती का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मार्ग को बीच-बीच में काटकर परतों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि काम उचित स्तर पर और तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाए। इससे सड़क दीर्घकालीन रूप से मजबूत एवं टिकाऊ बने।
उन्होंने आरसीसी में दरारें पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अभियंताओं को तत्काल सुधारात्मक कार्य करने तथा सड़क के स्लोप को सही ढंग से समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि हर स्तर पर पारदर्शिता और मानक गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें