फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिया की मरम्मत के लिए आए पाइप को जेसीबी से उठवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गांव में अंत्येष्टि स्थल के रास्ते में पड़ने वाली पुलिया की मरम्मत के लिए प्रधान द्वारा मंगवाए गए कंक्रीट के पाइप को गांव के ही कुछ लोगों ने गुरुवार रात जेसीबी से उठाकर मुख्य सड़क का रास्ता काटकर डाल दिया। प्रधान के पति ने रोका तो उन्हें धमका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम गायर की प्रधान माया देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाली सड़क पर एक पुलिया है। इसकी मरम्मत की जानी है। गांव में अंत्येष्टि होने पर लोग इसी रास्ते से अंत्येष्टि लेकर निकलते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कत होती है। उन्होंने पुलिया की मरम्मत के लिए एक नया कंक्रीट का पाइप मंगवाया था जो पुलिया के पास ही डाल दिया गया था।
गुरुवार को गांव के ही कुछ लोग पुलिया के पास पड़े कंक्रीट के पोल को बिना कोई जानकारी दिए जेसीबी से उठवाकर ले गए और उसे गांव की मुख्य सड़क को काटकर डाल दिया। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इसकी जानकारी जब उनके पति को हुई तो उन्होंने चोरी से पाइप उठाने वालों से बात की तो वह उल्टा उन्हें धमकने लगे और झगड़े पर आमादा हो गए। महिला प्रधान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें