फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
कोच में भगवान भूतेश्वर पर गेट के बाहर से जल अभिषेक करता भक्त - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। कोरोना के संक्रमण काल के बाद भी श्रावण के पहले सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने उपवास रखा। मंदिरों में भक्तों से सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया गया। बम-बम भोले के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगाजल, दूध, दही, पंचामृत से अभिषेक कर भगवान शंकर की अर्चना की गई। साथ ही भक्तों ने भगवान को बेलपत्र, धतूरा, फल अर्पित कर आराधना की। शहर के हुल्की माता मंदिर, सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, शीतला मंदिर, मौनी मंदिर, ठड़ेश्वरी मंदिर स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना की गई।
जालौन संवाद के अनुसार, नगर में स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, पतंगेश्वर मंदिर सारंगपुर, छोटी व बड़ी माता, गोविंदेश्वर, वीर बालाजी मंदिर, कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर, बिरिया खेड़ा मंदिर, अलखिया मंदिर, नाना महाराज मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी जो दोपहर तक चलती रही।
विज्ञापन

खराब मौसम व कोराना के संक्रमण के बाद भी भक्तों का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिरों में पहुंचने का क्रम जारी रहा। बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। माधौगढ़ संवाद के अनुसार, सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से ही बम बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सुबह से ही रामेश्वर मंदिर माधौगढ़, ररूआ महादेव गढा, निचावड़ेश्वर महादेव मंदिर निचावड़ी में भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा लगा रहा।
कोविड के साए में हुई भोलेनाथ की पूजा अर्चना
कोंच। सावन के सोमवार पर जहां कभी सैकड़ों लोगों की भीड़ शिवालयों मेें जुटती थी वहां भी कोरोना का खौफ साफ तौर पर दिखाई दिया। कई शिव मंदिरों मेें ऐसेे भी नजारेे देखनेे को मिलेे कि मंदिर के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर ताला डालकर जलाभिषेक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी और भक्तों ने दूर से अपनेे आराध्य को जल चढ़ाया तथा बेल पत्र, धतूरा, पुष्प आदि गेट के पास रखी टोकरी में डालेे गए। भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, सिद्घेश्वर मंदिर, बक्शेश्वर मंदिर आदि प्राचीन शिवालयों में भी पूजा अर्चना की गई।
भूरेश्वर मंदिर में भी रही भक्तों की आवाजाही
सरावन। सावन के पहले सोमवार को अति प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना की गई। सामाजिक दूरी का पालन कर भोलेनाथ का जयकार किया। इस दौरान गोहन थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआई अनिल यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

शिवालय में पूजा अर्चना करते भक्त- फोटो : ORAI

हुल्की माता मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : ORAI

सरावन में भूरेश्वर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें