फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री तक पहुंचा बिजली संकट का मामला

विज्ञापन
15 जुलाई को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आटा और सरावन क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट की समस्या अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा तक पहुंच गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा दीक्षित ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें जनपद की बिजली समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि आटा में काफी समय से फीडर की मांग की जा रही है और झूलते तार भी बिजली कटौती का कारण बने हैं। इसके अलावा सरावन में भी झूलते तार लगातार हादसे का कारण बने हुए हैं। जिससे बिजली संकट भी बरकरार है और भीषण गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। भाजपा नेता के मुताबिक ऊर्जा मंत्री मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी जानकारी आगरा एमडी को दी और समस्या का जल्द से जल्द निदान कराने के निर्देश भी दिए। बता दें कि अमर उजाला ने 15 जुलाई के अंक में क्षेत्र की बिजली संकट से संबंधित खबर भी प्रकाशित की थी। जिसे मंत्री को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें