फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 301 त्वचा संबंधी रोगी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में रविवार को 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ गई है। रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में 1855 मरीज पहुंचे, इसमें सबसे ज्यादा 301 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य मेले में 49 चिकित्सक, 153 पैरामेडिकल स्टाफ ने 872 पुरुष, 746 महिला व 237 बच्चों सहित 1,855 रोगियों का परीक्षण किया। मेले में 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुखार पीड़ित 114 मरीजों में तीस मरीजों की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 10 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 49 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया, 65 गर्भवती का परीक्षण किया गया। सात रोगियों को एंबुलेंस से उच्च सेंटर रेफर किया गया। मेले में 250 लीवर संबंधी, 153 श्वसन संबंधी, 136 डायबिटीज के रोगी आए। सबसे अधिक 301 त्वचा संबंधी रोगी पहुंचे। वहीं 13 रोगी खून की कमी, 87 उच्च रक्तचाप के रोगी देखकर इलाज किया गया। सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया ने भी स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। मेले में व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें