फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से कोतवाली के सामने बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो 06: विपिन कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। ट्रक ने कोतवाली के सामने सड़क पार कर रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार युवक की हेलमेट न लगाए होने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक चार पहिया वाहन सुधारने का काम करता था। वह रात को शादी समारोह से लौट रहा था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी विपिन कुमार वर्मा (28) औरैया रोड पर चार पहिया वाहन सुधारने का काम करता था। शनिवार की रात किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 12 बजे वह शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहा था। वह कोतवाली रोड पर काली माता मंदिर से उरई जालौन फोरलेन पर आया तभी उरई की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे विपिन की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी जब तक बाहर आते जब तक ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। युवक की मौत के बाद बड़े भाई अंकुर व मां फूलवती का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें