फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कवि गोष्ठी में कवियत्रियों ने किया काव्य पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी के तत्वावधान में एक होटल में काव्य गोष्ठी काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कवियों ने मातृ दिवस पर सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज की पत्नी शोभना तरुण सक्सेना रही। संचालन कविता निधि सिन्हा ने किया। इस दौरान डॉ. रेनू चंद्रा, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, संगीता द्विवेदी, वंदना श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, सीता खरे, बिटोली निरंजन ने रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेसिडेंट अरुणा सक्सेना ने मुख्य अतिथि एवं कवयित्रियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नीलम श्रीवास्तव, ऊषा सेठ, अपराजिता लोधी,सुधा लोधी,शशि माहेश्वरी, ऊषा निरंजन मनीषा सक्सेना, मनीषा द्विवेदी, संतोषी, सुनीता राज, रचना श्रीवास्तव, सविता सिंह, मोनिका आदि मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें