फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण का प्रचार थमा, कल होगा मतदान

Mon, 07 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार सोमवार की शाम को थम गया। प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। कदौरा व महेवा ब्लाक क्षेत्र में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। देर रात तक गांव की गलियों में प्रत्याशी संपर्क करते दिखे। कीर्तन मंडल और डीजे की धुन पर भी प्रचार किया गया। शाम को गांव में प्रत्याशियों की ओर से दावत का दौर चला।
विज्ञापन


महेवा व कदौरा विकास खंड क्षेत्र की 130 ग्राम पंचायतों के लिए 9 दिसंबर को मतदान होगा। अब प्रत्याशी गांव में सार्वजनिक रूप से प्रचार नहीं कर पाएगें। राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक 48 घंटे पहले प्रचार रोक दिया गया है। अंतिम दिन होने की वजह से दोनों ही ब्लाक क्षेत्रों में प्रधान पद के 1490 व सदस्य पद के 1304 प्रत्याशियों ने पूरी ताकत

झोंक दी। कई जगह राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी कर प्रचार किया गया। शाम को मतदाताओं को रिझाने के लिए दावतों का दौर चला। कहीं पर खीर पूड़ी तो कहीं पर मीट रोटी का इंतजाम किया गया। शराब पीने के शौकीनों के लिए भी व्यवस्था की गई थी। गांव की गलियों में प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। हर छोटे-बड़े के पैर छुआई हो रही थी। कोई कह रहा था कि भइया ध्यान रखना तो कोई अपनी अरजी बुजुर्गों के सामने लगा रहा था।
विज्ञापन


आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अंतिम चरण का मतदान कराने के लिए मंगलवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 130 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान के लिए 391 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। महेवा क्षेत्र के लिए 229 पोलिंग पार्टियां है जबकि 23 को रिजर्व में रखा गया है। कदौरा क्षेत्र के लिए 162 पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और 16 को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें