उरई (जालौन)। भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) की ओर से आयोजित 15 दिवसीय बाल प्रशिक्षण कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बाल रंगकर्मियों को रंगमंच से संबंधित गुर सिखाए गए। इसके साथ ही उन्हें अपने जीवन में उतारने का भी आह्वान किया गया।
मालूम हो कि इप्टा की तरफ से गांधी इंटर कालेज के सभागार में 15 प्रशिक्षण बाल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरुवार को समापन अवसर पर महिला थानाध्यक्ष नीलेश ने इस दौरान छात्राओं से सवाल भी पूछे। सटीक जवाब देने पर उन्होेंने उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो का नारा दिया। इस पर नीलेश कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में होते रहना चाहिए। रेनू चंद्रा ने बच्चों से कहा कि हमें निर्भय रहना चाहिए।
अंदर जो डर का किला है, उसे तोड़ने की जरूरत है, तभी हम गलत प्रवृत्तियों से मुकाबला कर सकते हैं। रमेश चंद्रा ने कहा कि रंगमंचीय कला हमें जागरूक बनाती है। कार्यक्रम संयोजक रविशंकर अग्रवाल ने कहा कि इप्टा विगत कई वर्षों से निशुल्क कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म की शिक्षा दे रही है। इस मौके पर सतीश चंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। धनीराम, धर्मेेंद्र, प्रदीप वर्मा, अनुराधा यादव, सुषमा, जितेंद्र वर्मा, आमिर अली, संजना वर्मा, मोहिनी, शिवानी इत्यादि मौजूद रहे।