फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने ताला डालकर बंद किया काम

विज्ञापन
फोटो- 04 बी पैक्स गोरा भूपका समिति में लगा ताला। संवादसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
माधौगढ़। सहकारी समिति जगनेवा के सचिव के साथ अभद्रता के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने समिति पर ताला लगाकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके खाद लेने पहुंचे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बता दें कि जगनेवा समिति के सचिव रवि कुमार से खाद वितरण के दौरान अभद्रता कर दी गई थी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न होने पर सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी शुरू कर दी थी। इसके चलते उन्होंने आज से कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया। किसान शिव बालक सिंह, चंद्रभान सिंह,अवधेश सिंह, विजय दीक्षित, रामनरेश सिंह का कहना है कि रबी सीजन की बुआई का समय चल रहा है।
खाद न मिलने से किसान फसलों की बुआई के लिए परेशान हो रहा था। समितियों के पदाधिकारियों द्वारा ताला लगाकर कार्य बहिष्कार कर देने से किसान परेशान हो गया है। बता दें कि तहसील क्षेत्र के बी पैक्स धमना, गोहन, गोरा भूपका, सरावन, अमखेडा़, गोपालपुरा, मिझौना, अटागांव, हरौली, रूदपुरा,रामपुरा, सिद्धपुरा, जगम्मनपुर, बहादुरपुर, मजीठ, नावर, टीहर, उत्तरी ऊमरी, सहकारी संघ माधौगढ़, जगम्मनपुर, रामपुरा, गोपालपुरा, क्रय विक्रय माधौगढ़ सहित 25 समितियों के पदाधिकारियों ने समिति में ताला लगाकर कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। एडीसीओ सुरेश चंद्र वर्मा का मोबाइल स्विच ऑफ होने से बात नहीं हो सकी।







प्राइवेट दुकानों से खरीदनी होगी महंगी खाद







खुदातपुरा के मोहन सिंह का कहना है कि डीएपी खाद के लिए समिति में सुबह से बैठे हैं। सचिव द्वारा कार्य बहिष्कार कर देने से खाद के लिए संकट खड़ा हो गया है। डीएपी खाद प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में लेनी पड़ेगी।







खाद न मिली तो पैदावार में होगी गिरावट







चितौरा निवासी वीरसिंह का कहना है कि डीएपी, यूरिया खाद लेने के लिए पहले से किसान परेशान हैं। सचिव द्वारा समिति में ताला लगाकर कार्य बहिष्कार कर देने से बुआई होने में देरी हो रही है। इससे फसलों की पैदावार में गिरावट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें