फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पूर्व मंत्री व चालक घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खड़ी कार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। बबीना नहर के पास सड़क पर अचानक अन्ना मवेशियों को झुंड आ जाने से पूर्व मंत्री जगदीश प्रसाद प्रजापति की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पूर्व मंत्री व चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से पूर्व मंत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कदौरा कस्बा निवासी जगदीश प्रसाद प्रजापति (55) बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री थे। शनिवार को वह कालपी से कदौरा लौट रहे थे। उनकी कार बबीना नहर के पास पहुंची, तभी सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार चालक बबीना निवासी सर्वेश (30) स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा।
कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। वहां से पूर्व मंत्री को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें