फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज का पहरेदार हर विहिप कार्यकर्ता

विज्ञापन
विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जुटे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। आरएसएस के जिला प्रचारक यशवीर ने विहिप कार्यकर्ताओं की समाज के प्रति भूमिका और प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म को बढ़ावा देना है। साथ ही संस्कार एवं संस्कृति के प्रति हिंदुओं को जागरूक करना है। कहा कि संगठन के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में हिंदू समाज के पहरेदार की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं से एक सैनिक की तरह हिंदू समाज के लिए सदैव कार्य करते रहने की बात कहीं।
विज्ञापन

बता दें कि परिषद का 57 वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार की देर शाम स्थानीय नीतिका पैलेस में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक यशवीर एवं विशिष्ट अतिथि के विहिप जिलाध्यक्ष जयदीप, नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार मंच पर रहे। अध्यक्षता रामलला मंदिर के महंत रघुनाथ दास महाराज ने की। समारोह का शुभारंभ भगवान श्रीराम व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संचालन विहिप नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य ने किया व आभार शिशिर ठाकुर ने जताया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष विहिप भास्कर अवस्थी, कोंच नगर पालक दीपक, जिला सह मंत्री रत्नेश, सभासद रविकांत कुशवाहा, अंशू शर्मा आदि रहे।
--------------
फोटो-16 गल्ला मंडी में पंचायत करते किसान। संवाद
किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर व्यथा बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। भाकियू की मासिक पंचायत शुक्रवार को गल्ला मंडी में हुई। इस दौरान किसानों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम अंकुर कौशिक को ज्ञापन देकर बताया कि अधिकारी अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे उनका समाधान नहीं हो पाता है और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल ने कहा कि अन्ना जानवरों को गांवों में संचालित गोशालाओं में रखे जाने हेतु शासन स्तर से प्रधान व सचिव के नाम संचालित बैंक खाते में धनराशि भेजी जा रही है। बावजूद इसके अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसान परेशान हैं। जिसको देखते हुए शीघ्र ही उचित व प्रभावी कार्रवाई की जाए। रवि फसलों की सिंचाई हेतु सरकारी व विश्व बैंक कलस्तर के खराब पड़े ट्यूबवेल समय रहते दुरुस्त कराए जाने, अंत्योदय कार्ड धारकों को केरोसिन का तेल व चीनी का बंद वितरण पुन: शुरू कराया जाए। मासिक पंचायत की अध्यक्षता जगदीश सिमिरिया ने की। जिसमें आगामी 12 सितंबर को जनपद हमीरपुर के मौदहा कस्बे में होने वाली भाकियू की राष्ट्रीय पंचायत में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान केदारनाथ सिमिरिया, रामकिशोर, रामसिंह, जगदीश रजक, संजू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें