फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर न जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आगामी त्योहारों को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए विकास भवन सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार ने जनपद के धर्मगुरुओं व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि धार्मिक आयोजन में लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित ध्वनि परिसर के अंदर ही रखी जाए। धर्मगुरु मंदिर- मस्जिद के बाहर खड़े होकर लाउडस्पीकर की आवाज सुनें। परिसर के अंदर ही सुनाई दें, उसका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली, पानी साफसफाई की पर्याप्त प्रबंध रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि परंपरागत आयोजन, जुलूस यात्रा निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। बैठक में एडीएम पूनम निगम, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, एएसपी असीम चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक आदि मौजूद रहे।
----------
सलैया बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया
डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलैया बुजुर्ग में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी बनती है कि शत प्रतिशत नामांकन करें। उन्होंने कक्षा शिक्षण के साथ साथ बाल वाटिका छात्र नामांकन विद्यालय की साज सज्जा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नामांकन में शिथिलता बरतने वाले शिक्षकों पर करवाई होगी। डीएम ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
दिशा की बैठक कल
उरई। परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 30 अप्रैल को विकास भवन सभागार में होगी। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से होने वाली इस बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा अध्यक्षता करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें