फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी केबल कटने से दूरसंचार सेवा फेल

विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन पर केबल कटने से यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन के बीच ओएफसी (आप्टिकल फाइबर केबल) कटने से जहां दूरसंचार सेवा फेल हो गई, वहीं कंट्रोल रूम से बातचीत भी बंद हो गई। आरक्षण का काम भी सुबह 11.30 बजे से साढ़े बारह बजे तक ठप रहा। इसके अलावा पांच घंटे तक ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ओएफसी केबल कटने के कारण कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर 51804, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली 15024, इंदौर से पटना जाने वाली 09307, पुणे से लखनऊ जाने वाली 12103, झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर 51803, मुंबई से छपरा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 15102, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली 11124 के अलावा एक मालगाड़ी भी बाधित हुई।
इन ट्रेनों को काशन आर्डर देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वरिष्ठ खंड अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि उरई-भुआ सेक्शन में केबल कट गई थी। इसके चलते 11.30 बजे से 4.20 बजे तक समस्या हुई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने केबल ठीक कर दी। अब स्थिति सामान्य है। रिजर्वेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि तत्काल रिजर्वेशन के समय कंप्यूटर से सिग्नल गायब हो गए। टीम ने आकर सिग्नल ठीक किए। इसके चलते कई लोगों के तत्काल टिकट नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें