फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूलर ठीक करने पहुंचे कंपनी के टेक्नीशियन से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ऑनलाइन शिकायत पर कूलर ठीक करने पहुंचे एक कंपनी के टेक्नीशियन के साथ ग्राहक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा जालौन के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी अमरदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वी-गार्ड कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। नदीगांव रोड निवासी एक व्यक्ति ने कंपनी के कूलर में खराबी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर वह शुक्रवार दोपहर संबंधित ग्राहक के यहां कूलर ठीक करने पहुंचा। अमरदीप का आरोप है कि उसने कूलर की खराबी दूर कर उसे चालू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद ग्राहक कूलर सही ढंग से काम न करने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें