फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से टप्पेबाज ने 35 हजार उड़ाए

विज्ञापन
रामपुरा में टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला उत्तरा कुमारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। बैंक से रुपये निकालकर बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार गई महिला के बैग में रखे 35 हजार रुपये किसी टप्पेबाज ने पार कर दिए। जब महिला ने कपड़े की दुकान पर कपड़े खरीदकर पैसे देने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब देख महिला के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली निवासी उत्तरा कुमारी पत्नी स्व. कुंवरलाल अपने जेठ के साथ सोमवार की सुबह रामपुरा स्थित इलाहाबाद बैंक से बेटी की शादी के लिए 40 हजार रुपये निकलने आई थी। बैंक से रुपये निकाल कर उसने 5 हजार रुपये खर्च के लिए अलग रख लिए व 35 हजार रुपये साफी में लपेटकर अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वह जेठ आशाराम पुत्र स्व. हरदयाल दोहरे के साथ रामपुरा बाजार स्थित जमील की कपड़े की दुकान पर पहुंची और कपड़े खरीदे।
जब उसने रुपये देने के लिए बैग खोला तो बैग में रुपये न देख सन्न रह गई और वहीं रोने चीखने लगी। महिला ने बताया कि 14 नवंबर को उसकी पुत्री की शादी भिंड में सम्मेलन से होनी है। इसी कारण उसने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से ही उसका पीछा एक युवक कर रहा है। वहीं महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आपबीती बताई। पुलिस टप्पेबाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें