फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वाती का एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन

Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले के ग्राम अमीटा की बेटी स्वाती ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें थाईलैंड में 17 से 22 जून 2025 तक आयोजित होने वाली एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह चयन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की नीति के तहत स्वाती को जिला प्रशासन की ओर से 1,70,900 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त, खेल उपकरण व किट के लिए 31,948 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने स्वाती को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वाती जैसी बेटियां जनपद और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व में भी उन्हें युगांडा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। स्वाती का यह चयन न केवल जनपद जालौन बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें