फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनों का संचालन शुरू, चार ट्रेनें रहीं रद्द

Tue, 29 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर मंडल के गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत का काम होने से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को मंगलवार को संचालित नहीं किया गया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा 40 दिनों से रद्द चल रही झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से फिर शुरू कर दी गई। इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर-उन्नाव गंगापुल पर मरम्मत कार्य होने की वजह से इस रूट की दो ट्रेनों को निरस्त किया गया था। कुछ ट्रेनों का संचालन गोरखपुर लखनऊ के रास्ते न होकर परिवर्तित मार्ग से गुजारा जा रहा था। जिसके चलते ट्रेने कई घंटे देरी से आ रही थी। 28 अप्रैल को गंगापुल का मरम्मत काम समाप्त हो गया। इस ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
अभी गोरखपुर स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से गोरखपुर से मुंबई, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से पनवेल, पनवेल से गोरखपुर, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर से यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया। इन ट्रेनों की संचालित न होने से मुंबई, यशवंतपुर, तिरुवनंतपुरम हैदराबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ट्रैक मरम्मत की वजह से तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह चार बजकर 58 मिनट के स्थान पर शाम को 4:25 बजे 11 घंटे 27 मिनट देरी से आई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है समय के पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा। ट्रेनों का संचालन विधिवत शुरू हो जाएगा और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें