फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में सर्वे टीम ने किया काम

विज्ञापन
कदौरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में बुधवार को सर्वे के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कई युवकों ने अभद्रता कर रोकने की कोशिश की। टीम ने उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस की देखरेख में टीम ने सर्वे किया। पुलिस पहुंचने से पहले युवक वहां से निकल गए।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने के बाद नगर रेड जोन में है। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें प्रत्येक वार्ड में सर्वे कर रही हैं। बुधवार को नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में टीम की सदस्य प्रियंका देवी व जाहिदा वेगम सर्वे के लिए गई तो मोहल्ले के कई युवकों ने टीम को मोहल्ले के अंदर आने से मना करते हुए बैरिकेडिंग लगा दी। अभद्रता पर प्रियंका देवी ने सुपरवाइजर भीम प्रकाश को इसकी सूचना दी।
उन्होंने पुलिस सहित चिकित्सा अधीक्षक को जानकारी दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। अभद्रता करने वाले युवक तब तक मौके से भाग निकले। इसके बाद टीम ने पुलिस कर्मियों की देखरेख में सर्वे किया। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर बाहर से आने वालों व बीमार लोगों की सूची बना रही हैं। वही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभद्रता की सूचना पर मौके पर पुलिस को भेजा गया था। सर्वे टीम ने फिलहाल तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें