फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार प्रवासी मजदूर आए, इंतजाम पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जिले में पिछले दो-तीन दिनों में करीब 20 हजार प्रवासी मजदूर पहुंच चुके हैं। इनको जांच के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए दिए गए हैं कि मजदूरों को गांव तक पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही मजदूरों को राहत सामग्री भी दी जाए।
विज्ञापन

इस समय रोजाना जिले की सभी तहसीलों में सैकड़ों की संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी मजदूर को सीधे होम क्वारंटीन न किया जाए। जांच के बाद पहले उन्हें तहसील स्तर पर बने क्वारंटीन सेंटरों में रखा जाए।
इसके बाद उनकी जानकारी दर्ज करने के बाद उन्हें उनके गांव तक वाहनों में भेजा जाए। जो व्यक्ति ट्रेनों से आ रहे हैं, उन्हें मुख्यालय स्तर पर बने आश्रय स्थल में रखा जाए। लक्षण रहित प्रवासियों को 21 दिन के होम क्वारंटीन में भेजने के पूर्व कुछ लोगों के सैंपल भी लिए जाए, जिन्हें पूल टेस्टिंग के माध्यम से टेस्ट करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें