फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर देखकर मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
जालौन में वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। शनिवार को औरेखी-शेरपुरा मार्ग पर स्थित पुलिया के पास एक साथ दो अजगर सड़क पर आ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों को पकड़ लिया है। उधर, छानी व नारायणपुरा के बीच सड़क पर भी एक अजगर निकल आया, लेकिन कुछ समय बाद झाड़ियों में जाकर गुम हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर औरेखी-शेरपुरा मार्ग पर बनी पुलिया के पास ग्रामीणों को एक अजगर दिखा। अजगर निकलने की खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके कुछ ही देर बार एक और अजगर वहां आ गया। एक साथ दो अजगर देख ग्रामीण खौफजदा हो गए। ग्रामीण अनिल प्रजापति ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के काशी प्रसाद प्रजापति, परशुराम यादव ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को जिंदा पकड़कर बोरी में बंद कर दिया और फिर जंगल में छोड़ दिया। उधर, हरदोई गूजर मार्ग पर छानी व नारायणपुरा के बीच सड़क पर भी एक अजगर अचानक निकल आया। अजगर को सड़क पर देखकर वहां से निकल रहे लोग दहशत में आ गया। लेकिन कुछ देर बाद अजगर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां से झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें