फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नीडो नेपाल स्कूल गेम्स में रामपुरा के छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नेपाल देश में 21 दिसंबर को आयोजित छठवीं नीडो नेपाल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें राजा चित्तर सिंह जू देव बालिका इंटर कॉलेज के चार होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन




हाल ही में नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के ब्लॉक रामपुरा के विद्यालय राजा चित्तर सिंह जूदेव बालिका इंटर कॉलेज के चार होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन्होंने दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में ऊमरी के अभिनंदन सिंह सेंगर ने 400 मीटर हीट में 1 मिनट दो सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक, जायघा के अनुज सिंह राजावत ने 100 मीटर ओपन हीट में 11.6 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
रामपुरा के अरमान खान ने 200 मीटर डबल ट्रैक में 27 सेकंड के समय के साथ रजत पदक और पचोखरा के प्रवीण दोहरे ने 3000 मीटर वॉकिंग में रजत पदक हासिल किया। नेपाल से लौटने पर विद्यालय के पीटीआई राहुल चौहान एवं पदक विजेता छात्रों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक केशवेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं पीटीआई को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें