फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों के बीच मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक सत्यम यादव की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोटरा, एट । घर से मंदिर जाने के लिए निकले कक्षा नौ के छात्र का शव पहाड़ों के बीच मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जिस मंदिर के लिए किशोर निकला था, वह भी घटनास्थल के पास ही स्थित है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेंगी। एएसपी राकेश सिंह व सीओ ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी भगवान सिंह यादव का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम सोमवार की शाम पांच बजे घर से पास में ही स्थित रक्तदंतिका देवी मंदिर जाने की कहकर निकल गया था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। देर रात तक सत्यम का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह नुनवई गांव की सिद्धपुरा के पहाड़ों के बीच सत्यम का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्यम दो भाई व एक बहन है। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। पिता किसानी का काम करते है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चचेरे भाई मुलायम ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने की तहरीर दी है। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सत्यम की मौत को लेकर इलाके में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें