फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वह दोस्त के साथ झांसी रोड जा रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी विभांशू पटेल (25) शनिवार की रात अपने दोस्त मुहल्ला पटेल नगर निवासी प्रदुम्न याज्ञिक के साथ बाइक से झांसी रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि ट्रैक्टर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां विभांशू को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बताया कि वह एमए के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। विभांशू की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें