फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की

विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित एलआईसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने के विरोध में वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना भी दिया। एसोसिएशन के शाखा सचिव राममोहन ने कहा कि सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाने पर आमादा है। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा। इस दौरान अरुण, राजेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, एसएस चंचल, सुधीर द्विवेदी, मोहनलाल गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें