फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा फार्मासिस्ट, बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में एक दिवसीय धरना किया। उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। साथ ही मांगों का निस्तारण न होने पर 20 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। बाद में कर्मचारियों ने एसीएमओ डा. वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. पीएन शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्टों के संवर्ग में वेतन विसंगतियां हैं। कई बार मांग करने के बावजूद निदान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में फार्मासिस्ट को भी दवाइयों का पर्चा लिखने का अधिकार, उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ की न्यूनतम योग्यता में फार्मेसी डिग्री, डिप्लोमा शामिल करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
जिला मंत्री अशोक कटियार ने कहा कि यदि संगठन की बीस सूत्री मांगों की अनदेखी की गई तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान डा. जेपी सिंह, संजीव उपाध्याय, अनुज पटैरिया, प्रशांत तिवारी, पवन, शशांक त्रिपाठी, सुबोध नायक, सुरेंद्र पाल, अमित सिंह, आरके मिश्रा, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें