फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर गांधी नगर कैपिटल से बनारस जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुक्रवार से उरई स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने स्टेशन आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उरई स्टेशन पर जो तीन ट्रेनें नहीं रुकती थी। अब सभी ट्रेनों का स्टापेज रेलवे बोर्ड ने कर दिया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से भोपाल के बीच चलने वाली गरीब रथ का भी आज औपचारिक रूप से ठहराव कर दिया गया। रविवार को आने वाली गरीब रथ अब उरई स्टेशन पर रुका करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कोंच, एट सरसोकी रेल सेवा शुरू की गई है, सभी यात्री उसमें टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि रेलवे की आय बढ़े और इस सेवा को विस्तार मिल सके। इस सेवा को कानपुर व लखनऊ तक विस्तार करने की तैयारी है। एडीआरएम परिचालन आरडी मौर्या ने कहा कि उरई स्टेशन पर जिन ट्रेनों का स्टापेज नहीं था, उनका स्टापेज शुरू हो गया है। सीनियर डीसीएम अमित आनंद ने अमृत भारत योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए काम नए काम शुरू हो रहे हैं। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे, एसके सोनकर, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।





होली व रमजान के लिए झांसी कानपुर मार्ग से निकलेगी पांच स्पेशल ट्रेने
उरई से यात्रियों को मिलेगी राहत, मुंबई, सिकंदराबाद, पुणे जाने वालों को होगी सहूलियत
उरई। होली और रमजान त्योहारों में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। सिकंदराबाद से गोमती नगर लखनऊ ट्रेन नंबर 07219-20 का संचालन होगा। सिकंदराबाद से गोमती नगर 20 व 24 मार्च व गोमतीनगर लखनऊ से सिकंदराबाद के लिए 22 और 26 मार्च को चलेगी। गोमती नगर से चलकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह 9:28 बजे पहुंचेगी। सिकंदराबाद से गोमती नगर जाने वाली सिकंदराबाद से चलकर शाम 7.43 उरई पहुंचेगी। छपरा से सिकंदराबाद होली स्पेशल नंबर 05051-52 का संचालन 30 मार्च और 1 अप्रैल को किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा से चलकर उरई 4:40 बजे पहुंचेगी। सिकंदराबाद से दो अप्रैल को चलकर उरई रात 10:20 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से महबूबनगर के बीच ट्रेन नंबर 05303-04 ट्रेन का संचालन 23 और 25 मार्च को किया जाएगा। जो गोरखपुर से महबूबनगर 23 मार्च को चलकर उरई 4:40 बजे पहुंचेगी। महबूबनगर से 26 मार्च को चलकर उरई रात 10:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह पुणे से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 01431-32 का संचालन होगा। यह ट्रेन पुणे से 22 मार्च को चलेगी। जो 23 मार्च की सुबह 11.28 बजे उरई आएगी। वहीं गोरखपुर से उरई 24 मार्च रविवार की सुबह 8.38 बजे पहुंचेगी। इसी तरह मुंबई से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 01083-84 उरई स्टेशन पर 23 मार्च को रात 11.28 बजे आएगी। वहीं गोरखपुर से रविवार 24 मार्च की रात 11.50 बजे उरई स्टेशन पहुंचेगी। झांसी मंडल का जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें